फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत रोस्टर में बदलाव किया जाए

Tue, 03 Nov 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 मैहला ब्लॉक की लोथल, ब्रेही व रजेरा पंचायत के ग्रामीणों ने पंचायत रोस्टर के बारे में आपत्ति जाहिर की है। लोगों ने मंगलवार को उपायुक्त एमसुधा देवी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर लोगों ने बताया कि उक्त पंचायतों में बीते चार-पांच चुनावों से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति व महिला के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंचायत में जनसंख्या के आधार पर सीटें आरक्षित की गई हैं लेकिन इन पंचायतों में जनगणना ही गलत हुई है जिससे बाकी अन्य लोगों को चुनाव लड़ने का कोई मौका नहीं मिल रहा है। इसके अलावा तहसील पांगी के जिला परिषद वार्ड किलाड़ जो सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है तथ्यों के खिलाफ है।
उन्होंने बताया कि लगातार पांचवीं बार महिला उम्मीदवार को आरक्षित किया गया है। लोगों ने मांग की है कि जारी किए गए रोस्टर में बदलाव किए जाएं ताकि अन्य लोगों को भी चुनाव लड़ने का मौका मिले।
विज्ञापन

 इस मौके पर ग्राम पंचायत लोथल से कुलदीप कुमार,  किशोरी लाल, ब्रेही पंचायत से दलीप कुमार, रजेरा से सन्नी कुमार, साच पंचायत से संजीव कुमार, रविंद्र कुमार, मैहला के प्रधान उमेश कुमार, लोथल के उपप्रधान ओम प्रकाश, योग राज, पवन कुमार, चमन लाल, ओंकार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें