फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की सरकार चुनने को मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह

विज्ञापन
election - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांगी घाटी में शुक्रवार को मतदान के पहले चरण में लोगों ने खूब उत्साह से चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थी। पांगी चुनाव में महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


शुरूआती दो घंटों में 20 प्रतिशत मतदान हो चुका था। पांगी चुनाव के पहले चरण में प्रशासन ने दूरदराज की पंचायतों में मतदान प्रक्रिया पूरी करवाई है। घाटी की 16 पंचायतों में से सात में पहले चरण का मतदान हुआ है जबकि नौ पंचायतों में दूसरे चरण में 19 को वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में पुर्थी, मिंधल, सुराल,  सेचू, प्रेग्रां, शोण, करियास पंचायतों के लोगों ने मतदान किया। मतदान के दौरान पुलिस के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

बीडीसी सदस्यों के मतों की गिनती 20 जून को होगी जबकि पंचायत प्रधान व उपप्रधान समेत वार्ड सदस्यों की गिनती चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद शुरू कर दी गई। हालांकि कई मतदान केंद्रों में मतपेटियां समय पर न पहुंच पाने की वजह से शाम पांच बजे तक गिनती शुरू नहीं हो पाई थी। मतदान की पल-पल की अपडेट लेने के लिए प्रशासन ने पांगी मुख्यालय किलाड़ में सूचना केंद्र स्थापित किया था। एसडीएम पांगी कर्म सिंह चौधरी ने बताया कि घाटी में मतदान शांतिपूर्वक हुआ है और करीब 80 प्रतिशत मतदाताओं ने चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया। मतदान प्रतिशतता 81.38 रही। उन्होंने बताया कि पहले चरण के लिए सभी चुनाव पार्टियों को दो दिन पहले ही रवाना कर दिया गया था और बूथ केंद्र अधिकारी सुबह से ही ड्यूटी पर मौजूद थे। प्रशासन की टीम ने लगभग सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन


देर रात तक मिलने शुरू होंगे नतीजे : एसडीएम
एसडीएम पांगी कर्म सिंह चौधरी ने बताया कि दूरसंचार व्यवस्था ठप होने और गिनती शुरू होने में देरी की वजह से नतीजे देर रात से मिलना शुरू होंगे। उन्होंने कहा कि शनिवार दोपहर तक सभी पंचायतों की स्थिति साफ हो जाएगी। प्रशासन ने सभी मतदान अधिकारियों को तुरंत सूचना उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें