उपमंडल के पंद्रह पंचायत समिति की सीटों के लिए 85 पर्चे दाखिल हो चूूके हैं। इनमें सबसे ज्यादा पुलन घरेड़ पंचायतों से तेरह उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। जबकि सांह सियूर से तीन, जगत रूणहूकोठी से तीन उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए।
इसके अलावा गरोला भरमौर संचूई आदि से चार व सदर पंचायत भरमौर से पांच तथा कुछ पंचायतों से आठ-आठ पर्चे भी दाखिल किए गए हैं। इस तरह पंचायत चुनाव में नामांकन दाखिल करने के पहले चरण में 85 उम्मीदवारों की ओर से पर्चे दाखिल करने से पंचायत समिति का चुनाव काफी रोचक होता दिख रहा है।
हालांकि इसकी सही तस्वीर सोलह नवंबर को नामांकन वापस लेने की तारीख पर सामने आ पाएगी कि कौन उम्मीदवार किसके पक्ष में बैठता है।
पंद्रह समिति के चुनाव में आठ महिला के लिए आरक्षित हैं। जबकि सात अनारक्षित सीटें हैं। यह जानकारी तहसीलदार डॉक्टर गणेश ठाकुर ने दी है। उन्होंने बताया कि तीन दिनों में पंचायत समिति के लिए 85 पर्चे दाखिल हुए हैं।