फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलांसा में पेयजल में पेयजल संकट, लोग परेशान

Mon, 09 Nov 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत उलांसा में पेयजल सप्लाई की अनियमितता से यहां के लोग काफी परेशान हैं। कई दिनों तक पानी न आने के चलते लोगों को पेयजल लाने के लिए मीलों लंबी यात्रा करनी पड़ रही है। इसका कारण यहां पर पेयजल का कोई प्राकृतिक स्रोत न होना है।
विज्ञापन


यहां के लोग पेयजल के लिए पूरी तरह से आईपीएच विभाग की सप्लाई पर निर्भर है, जो लोगों को पानी मुहैया करवाने में नाकाम है। इसका कारण पेयजल पाइप लाइन का कई जगहों से टूट फूट जाना है, तो वहीं स्रोत से पानी की पर्याप्त मात्रा में सप्लाई न होना है।
 प्रभावित लोगों में से दौलत राम, बंटी, अजय कुुमार, अरुण कुमार, अशोक कुमार, राजेंद्र कुमार, हेम सिंह व भगत सिंह ने बताया कि कई बार इस समस्या के निवारण हेतु आईपीएच के फिल्ड स्टाफ को चेताया जा चुका है लेकिन इस समस्या का निवारण नहीं हो पाया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि आगामी समय में सर्दी का कड़क मौसम आने वाला है। ऐसे में उलांसा पंचायत में पानी आपूर्ति की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए ताकि बर्फबारी के समय लोगों प्यासे न रहना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें