फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कचरा नहीं हटाया तो पंचायतें चुकाएंगी कीमत

Sun, 06 Sep 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर, सरोल और करियां को पीसीबी का दूसरा नोटिस, 10 दिन में व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम
विज्ञापन

तीसरा नोटिस होगा आखिरी चेतावनी, इसके बाद जिलाधीश कार्यालय के माध्यम से होगी आर्थिक कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कचरे के ढेर नहीं हटाए और व्यवस्था नहीं सुधारी तो अब पंचायतों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
कचरा प्रबंधन में लगातार लापरवाही बरतने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) ने ग्राम पंचायत हरिपुर, सरोल और करियां को दूसरा नोटिस जारी कर दिया है। तीनों पंचायतों को व्यवस्था सुधारने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद भी हालात नहीं सुधरे तो तीसरा नोटिस अंतिम चेतावनी होगा और फिर जुर्माने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
खास बात यह है कि कार्रवाई केवल कागजी चेतावनी तक सीमित नहीं रहेगी। पीसीबी अपनी रिपोर्ट तैयार कर जिलाधीश कार्यालय में जमा करवाएगा और इसी रिपोर्ट के आधार पर पंचायतों पर जुर्माना लगाया जाएगा। यानी तीसरे नोटिस के बाद पंचायतों के सामने कचरा प्रबंधन दुरुस्त करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।
विज्ञापन


एक दिन सफाई, फिर वहीं कचरे के ढेर
जिले की इन तीन पंचायतों में कचरा प्रबंधन की स्थिति को लेकर पीसीबी पहले भी चिंता जता चुका है। कई स्थानों पर सफाई के बाद कुछ ही समय में सड़क के किनारे और अन्य जगहों पर दोबारा कचरा जमा हो जाता है। इससे आसपास गंदगी फैलने के साथ पर्यावरण पर भी असर पड़ रहा है। कचरे के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। एनजीटी के दिशा-निर्देशों के तहत पंचायतों को कार्रवाई से पहले नोटिस देने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पीसीबी अब तक दो नोटिस जारी कर चुका है। तीसरे नोटिस के बाद जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में आने वाले 10 दिन तीनों पंचायतों के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं।
विज्ञापन


तीन नोटिस के बाद लगेगा भारी जुर्माना
पीसीबी के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि पंचायतों को तीन नोटिस जारी होने के बाद भारी-भरकम जुर्माना लगाया जाएगा। कचरा प्रबंधन को लेकर एनजीटी की ओर से सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पंचायतों को इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें