फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ हद तक कम होगा महिला मरीजों का मर्ज

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज चंबा में महिला रोग ओपीड़ी के बाहर बैठी महिला मरीज। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में अब टांडा मेडिकल कॉलेज के महिला विशेषज्ञ एक-एक महीना अपनी सेवाएं देंगे। चुनावी वर्ष में सरकार ने जिले के लोगों की सुविधा के लिए अस्थायी व्यवस्था की है। महिला विशेषज्ञ न मिलने से जिले की महिलाएं मेडिकल कॉलेज चंबा में स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रह रही हैं। इसको लेकर जिले के लोगों में भारी रोष है। संस्थागत प्रसव करवाने में स्वास्थ्य विभाग प्रदेेश में पिछड़ गया है। जहां अन्य जिले अस्सी से नब्बे प्रतिशत संस्थागत प्रसव करवा रहे हैं, वहीं जिला 61 प्रतिशत पर अटक गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की महिला ओपीडी में चेकअप करवाने के लिए जिले भर से महिलाएं पहुंचती हैं क्योंकि, अन्य अस्पतालों में महिला विशेषज्ञ तैनाती नहीं हैं। अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी अन्य अस्पतालों में उपलब्ध नहीं है। रोजाना दो सौ से तीन सौ मरीजों की ओपीडी रहती है लेकिन, महिला विशेषज्ञ न होने से महिलाओं को मेडिकल अफसर से ही चेकअप करवाकर संतुष्ट होना पड़ रहा है। प्रसव और ऑप्रेशन के लिए उन्हें निजी अस्पताल का रुख करना पड़ रहा है। मौजूदा समय में एक ही महिला विशेषज्ञ मेडिकल कॉलेज में तैनात है, जिसके कंधों पर ओपीडी, वार्ड और ऑप्रेशन थियेटर की जिम्मेदारी है। इस विभाग में कम से कम आठ विशेषज्ञ होने चाहिए। ऐसे में अस्थायी व्यवस्था शुरू होने से महिला मरीजों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। मेडिकल एजुुकेशन निदेशक डॉक्टर रजनीश महाजन ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सरकार स्थायी नियुक्ति करने को लेकर भी पूरा प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें