चंबा। चंबा-जोत मार्ग पर हनुमान मंदिर पुल के समीप पुलिस ने एक सरकारी विभाग में आउटसोर्स पर तैनात कर्मचारी और उसके साथ को 5.89 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। आरोपियों की पहचान कपिल शर्मा निवासी मैहला और ऋतिक ठाकुर निवासी मैहला के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बुधवार तड़के 2:30 बजे के करीब पुलिस दल ने चंबा-जोत मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास स्थित पुल पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान टीम हर वाहन की चेकिंग हो रही थी। इतने में जोत की ओर से कपिल शर्मा और ऋतिक ठाकुर बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे। पुलिस ने दोनों को रोक उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनसे चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। चिट्टा तस्करों पर नकेल कसने के लिए टीमें फील्ड में उतर चुकी हैं। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।