चंबा के तत्वानी में शिवरात्री के उपलक्ष पर भंडारे के दौरान प्रसाद ग्रहण करते लोग।संवाद
चंबा। शहर के साथ लगते शिव मंदिर तत्वानी में महाशिवरात्री के उपलक्ष्य पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा है। शिव भोले के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। हर वर्ष मंदिर में भंडारे का आयोजन महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर किया जाता है। इस आयोजन में मंदिर कमेटी के साथ स्थानीय लोग भी अपना योगदान देते हैं। संवाद