फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आदेश पहुंचे, डॉक्टर नहीं.... टांडा के हवाले चंबा के दिल के मरीज

Sun, 29 Nov 2026 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
16 नवंबर को पांच दिन में ज्वाइनिंग के निर्देश, 13 दिन बाद भी मेडिकल कॉलेज में नहीं संभाला कार्यभार
विज्ञापन

विशेषज्ञ उपचार की आस में मरीज काट रहे चक्कर, गंभीर रोगियों के लिए दूसरे जिलों तक पहुंचना बनी मजबूरी
प्रवीण कुमार
चंबा। हृदय रोगियों को स्थानीय स्तर पर उपचार मिलने की उम्मीद सरकारी आदेशों के बावजूद पूरी नहीं हो पाई है।
मेडिकल कॉलेज चंबा के हृदय रोग विभाग में मेडिकल ऑफिसर की तैनाती के आदेश तो 16 नवंबर को जारी हो गए, लेकिन संबंधित डॉक्टर ने 13 दिन बीतने के बाद भी कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। आदेशों में पांच दिन के भीतर ज्वाइनिंग करने के निर्देश थे। तय समय सीमा निकलने के बाद भी पद पर डॉक्टर की तैनाती नहीं हो पाई है। नतीजतन, जिले के हृदय रोगियों को इलाज के लिए अब भी टांडा और शिमला का रुख करना पड़ रहा है।
सरकार के आदेशों से मरीजों और उनके परिजनों को उम्मीद बंधी थी कि अब दिल से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए उन्हें दूसरे जिलों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी, लेकिन ज्वाइनिंग नहीं होने से यह उम्मीद फिलहाल पूरी नहीं हो सकी है। गंभीर मरीजों के लिए विशेषज्ञ उपचार तक पहुंचना और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। उन्हें उपचार के साथ लंबा सफर और अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ता है।
विज्ञापन

जिले में हृदय रोगियों की जरूरत का अंदाजा मेडिकल कॉलेज में हर साल आयोजित होने वाले दो दिवसीय हृदय जांच शिविर से लगाया जा सकता है। इस शिविर में 300 से अधिक मरीज जांच और उपचार के लिए पहुंचते हैं। हालांकि, जिले के सभी मरीज शिविर तक नहीं पहुंच पाते। नियमित तौर पर हृदय रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता नहीं होने से मरीजों को उपचार के लिए बाहर निर्भर रहना पड़ता है। उधर, मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि सरकार ने जिस मेडिकल ऑफिसर की तैनाती के आदेश जारी किए थे, उन्होंने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है। जल्द ही उनके कार्यभार संभालने की उम्मीद है।

हर माह होती है दो से तीन लोगों की मौत
जिले में हर माह दो से तीन लोगों की हृदय गति रुकने से मौत दर्ज होने की बात भी सामने आती है। कई बार मरीजों को बेसुध हालत में मेडिकल कॉलेज लाया जाता है, जहां चिकित्सक उन्हें मृत घोषित कर देते हैं। ऐसे हालात में समय पर उपचार और विशेषज्ञ सुविधा की जरूरत और अहम हो जाती है।

सबसे अधिक दिक्कत गंभीर मरीजों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को उठानी पड़ती है। उन्हें उपचार के लिए टांडा या शिमला पहुंचने में समय और पैसा दोनों खर्च करने पड़ते हैं। - करन महाजन

कई बार बीमारी की गंभीरता को देखते हुए मरीजों को तत्काल विशेषज्ञ उपचार की जरूरत होती है। ऐसे में जिले में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती बेहद जरूरी है। - शम्मी कुमार
विज्ञापन


क्या चंबा में तैनाती को लेकर डॉक्टर की दिलचस्पी नहीं है या फिर ज्वाइनिंग में देरी के पीछे कोई राजनीतिक या प्रशासनिक कारण है। इसका खामियाजा जिले के हृदय रोगियों को भुगतना पड़ रहा है। - संजय कुमार, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें