फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा लूटपाट का आरोपी

Sun, 29 Nov 2026 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर में दबोचा, पंजाब भागने की फिराक में था, छीने गए गहनों की तलाश में पूछताछ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शादी समारोह से घर लौट रही महिला से लूटपाट और मारपीट करने वाले आरोपी को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने रविवार को उसे अदालत में पेश किया था। आरोपी से अब छीने गए गहनों की बरामदगी के लिए पूछताछ की जा रही है। वारदात के दो दिन बाद भी पुलिस गहने बरामद नहीं कर पाई है।
पुलिस के अनुसार वारदात के बाद से आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर था। उसकी तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। शनिवार रात पुलिस ने नूरपुर में कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि वह हिमाचल की सीमा पार कर पंजाब जाने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला से छीने गए गहने अभी बरामद नहीं हुए हैं। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गहनों का पता लगाने और उनकी बरामदगी के प्रयास करेगी। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि छीने गए गहनों को बरामद करने के प्रयास जारी हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें