फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सरकारी स्कूलों में अप्रेंटिसशिप करने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जिले की 50 प्राथमिक पाठशालाओं में जेबीटी और डीएलएड पास युवाओं के लिए एक साल के अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस प्रशिक्षण के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को 10,600 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा।
विज्ञापन

इसके लिए डीएलएड या जेबीटी डिप्लोमा होना अनिवार्य है, जो वर्ष 2021 के बाद प्राप्त किया गया हो। साथ ही अभ्यर्थी के पास पूर्व कार्य अनुभव नहीं होना चाहिए। आवेदन के लिए नाटस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। पंजीकरण के बाद 12 अंकों की आईडी 25 जनवरी तक ई-मेल ddeechambarediffmail.com पर भेजनी होगी। यह योजना सरकारी नौकरी नहीं बल्कि एक वर्ष का प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इसके पूरा होने पर सरकार द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें