फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार बनाएं एक ही ट्रांसफर पॉलिसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता(चंबा)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन इकाई सिहुंता के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए एक ट्रांसफर पॉलिसी बनाई जाए।
विज्ञापन

एसोसिएशन के महासचिव ओंकार सिंह चौहान और प्रेस सचिव सोमदत्त शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार शिक्षा विभाग के कार्यरत कर्मियों के लिए पॉलिसी बना रही है, जो स्वागत योग्य निर्णय है। मगर सरकार सभी विभागों के लिए एक ही ट्रांसफर पॉलिसी नहीं बनाई है।
ऐसे में सरकारी कर्मचारियों का नेता जमकर शोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार अगर एक ही ट्रांसफर पॉलिसी बनाती है, तो कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि सभी कर्मचारियों के लिए एक ही पॉलिसी तैयार की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें