फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में धाम बनाते समय गर्म पानी गिरने से झुलसा व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शादी समारोह में धाम बनाते समय गर्म पानी गिरने से एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया है। व्यक्ति का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। झुलसे व्यक्ति की पहचान वीरेंद्र निवासी गांव साल डाकघर राजनगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वह शादी समारोह में धाम बना रहा था। इसी दौरान उसने आग पर पानी से भरा बर्तन रखा था। लेकिन बर्तन उठाते समय उसका नियंत्रण बिगड़ गया। इससे गर्म पानी का बर्तन नीचे गिर गया और बुरी तरह से झुलस गया।
घटना के बाद उसके अन्य लोगों ने इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि गर्म पानी से झुलसे हुए व्यक्ति को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें