फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगला में घर की छत से गिरकर युवक घायल

Sun, 20 Mar 2016 08:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगला में घर की छत से गिरकर एक युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार महिंद्र (26) पुत्र श्याम लाल निवासी गांव मंगला रविवार सुबह करीब 11 बजे जब अपनी घर की छत टहल रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह घर की छत से नीचे गिर गया। इस घटना में महिंद्र के सिर में चोटें आई हैं।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीआर कौशल ने बताया कि घर की छत से गिर कर घायल हुए युवक को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्प्ताल चंबा में भर्ती करवाया गया है। घर की छत से गिरने से युवक के सिर में चोटें आई हैं। फिलहाल घायल की हालत खतरे से बाहर है। कुछ दिन अस्पताल में इलाज होने के बाद घायल को छुट्टी दी जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें