चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत पुर्थी के शौर गांव में ढांक में गिरने एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान ज्योति राम पुत्र पूर्ण चंद निवासी शौर के रूप में हुई है। वह रविवार को गांव के साथ लगते जंगल में मवेशियों को चराने गया था।
मगर रात होने तक घर नहीं लौटा। इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाश करते हुए जंगल के रास्ते में ढाक में उसका शव बरामद किया गया।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना पांगी थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किलाड़ अस्पताल पहुंचाया। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पांगी थाना प्रभारी एसआई स्वरूप सिंह ने बताया कि ढांक में गिरने एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।