फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से महिला की मौत, 128 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में शुक्रवार को 55 वर्षीय महिला की मौत के साथ ही 128 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। चंबा में अब कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 118 पहुंच गया है। देर शाम आई सैंपलों की रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य महकमा सभी संक्रमितों को कोविड केयर सेंटरों और होम आइसोलेट करने के कार्य में जुट गया। जिले में अब तक 9559 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से वर्तमान में 1131 लोग संक्रमित हैं, जबकि 8303 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि त्रिमथ की 55 वर्षीय महिला रैट में 26 मई को कोरोना संक्रमित पाई गई थी। उसके बाद उसे चुवाड़ी अस्पताल से कोविड केयर अस्पताल चंबा के लिए रेफर किया गया था। शुक्रवार को महिला ने सुबह एक बजे दम तोड़ दिया। परिजनों को पीपीई किट प्रदान करने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए सौंपा गया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को रैट में जांच के लिए भेजे गए 619 सैंपलों में से 5589 सैंपल निगेटिव और 61 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा आरटीपीसीआर लैब में भेजे गए 422 सैंपलों में से 344 सैंपल निगेटिव, 11 रिजेक्ट जबकि, 67 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमितों में सलूणी, गुदरा, हरदासपुरा, गुवाड़ी, मुगला, धरवे, भटियात, भुनाड़, सलूणी, सिंग्गाधार, सुनूह, भुनाड़, सिंग्गाधार, साहो, पुलिस लाइन चंबा, राजनगर, साहो, सरोल, करियां, बसोधन, रठियार, साबंरा, सुनारा, राड़ी, ब्रेही, मुंडाह, तुंदा, राजनगर, सरोल, तड़ोली, भटियात, बैलून बाजार डलहौजी, ब्रंगाल, निरोही, भलेई, भुनाड़, सलूणी, दिघाई, बिसुगल, त्रिसला, सलूणी, किलोड़, भरमौर, हडसर, घरेर, सुनारा, ब्रेही, प्रीणा, नकरोड, गुमडू, भडोस, चुवाड़ी, गोली, समलेउ, हरदासपुरा, सपड़ी, सरू और साच से ताल्लुक रखते हैं। बताया कि 128 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि, 198 लोग स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें