फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: साल के पहले ही दिन दगा दे गई बस, लिफ्ट लेकर निकले यात्री

Thu, 01 Jan 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुखरी के समीप चंबा-सलूणी रूट पर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस साल के पहले ही दिन बीच रास्ते में जवाब दे गई। बस के खराब होने के बाद निगम की ओर से वैकल्पिक बस की व्यवस्था नहीं की गई। ठंड में 30 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मजबूरन लोगों को लिफ्ट लेकर और अन्य वाहन हायर कर अपने गंतव्य का रुख करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह 9 बजे चंबा बस स्टैंड से रवाना हुई बस पुखरी के पास अचानक थम गई। चालक ने बस से उतरकर देखा तो बस में आई तकनीकी खराबी के चलते बस आगे चलने की स्थिति में नहीं थी। इसके बाद बस में सवार करीब 20 यात्रियों को बीच रास्ते ही उतार दिया गया। यात्री करीब आधे घंटे तक सड़क के किनारे ठंड में खड़े रहने को मजबूर रहे। हैरानी की बात यह रही कि यात्रियों से पूरा किराया वसूला गया, लेकिन उन्हें उनके गंतव्य तक नहीं पहुंचाया गया।
यात्री नीरज कुमार, किशोरी लाल, दीपक कुमार, रूपाली ठाकुर और शिल्पा शर्मा सहित अन्य यात्रियों ने परिवहन निगम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सर्द मौसम में इस तरह की लापरवाही अस्वीकार्य है।
विज्ञापन

करीब 60 किलोमीटर का सफर था और बस पूरे स्थान तक नहीं पहुंच पाई ऊपर से किराया भी पूरा लिया जाता है और बीच राह में बस के खराब होने पर आधा किराया वापिस नहीं किया जाता है, जिससे उनका भी नुकसान हो रहा है। यात्रियों ने मांग की कि भविष्य में ऐसी स्थिति में तुरंत वैकल्पिक बस भेजी जाए, क्योंकि सर्दी के मौसम में सड़क किनारे दूसरी बस का इंतजार करना मुश्किल हो जाता है।
उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह का कहना है कि बस में कई बार तकनीकी खराबी के चलते ऐसी समस्या उत्पन्न हो जाती है। जांच करके की बस को रूट पर भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें