फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लिल्हकोठी कॉलेज को नौ साल बाद भी भवन नसीब नहीं

Thu, 01 Jan 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सरकारी कॉलेज लिल्हकोठी नौ साल से अपने भवन का इंतजार कर रहा है। वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन शिलान्यास के माध्यम से भवन निर्माण की आधारशिला रखी थी। कुल अनुमानित लागत 12 करोड़ रुपये थी, लेकिन अब तक निर्माण केवल 90 प्रतिशत ही पूरा हुआ है। शेष 10 प्रतिशत काम लंबित है और उसके पूरा होने की कोई निश्चित समय सीमा नहीं दी गई है। महाविद्यालय फिलहाल किराये के छोटे भवन में संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

यहां करीब 130 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सीमित जगह और सुविधाओं की कमी के कारण कक्षाओं का संचालन मुश्किल हो रहा है। छात्रों को प्रयोगशालाओं और अतिरिक्त शैक्षणिक गतिविधियों के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल रही, जिससे शैक्षणिक माहौल प्रभावित हो रहा है। स्टाफ भी शिक्षण और प्रशासनिक कामों में असुविधा का सामना कर रहा है। अभिभावक भवन निर्माण में हुई धीमी प्रगति को लेकर नाराज हैं। उनका कहना है कि महाविद्यालय का अपना भवन न होना शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों के दैनिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। बता दें कि वर्ष 2016 से कॉलेज खुला था। तभी से कक्षाएं किराये के भवन में चल रही है। अपने भवन के इंतजार में करीब नौ साल बीत गए है।
राजकीय महाविद्यालय लिल्हकोठी के कार्यकारी प्राचार्य अनीत ने बताया कि भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। लोक निर्माण विभाग ने इसी साल मार्च माह तक भवन का शेष कार्य पूरा करने का दावा किया है। उम्मीद है कि नए सत्र से कक्षाएं नए भवन में शुरू करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें