फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तलेरू की तर्ज पर उदयपुर के मढूल में भी बनेगा वोटिंग प्वाइंट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पर्यटन विभाग संभावनाएं तलाशने में जुटा
विज्ञापन

रावी तट के समीप है गांव मढूल, यहां किया जा चुका है सर्वे : राजीव मिश्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। तलेरू की तर्ज पर अब उदयपुर के मढूल गांव में भी वोटिंग प्वाइंट बनेगा। इस संदर्भ में जिला पर्यटन विभाग की ओर से संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। विभाग की ओर से रावी तट के समीप ग्राम पंचायत उदयपुर के मढूल नामक जगह पर निरीक्षण किया गया है। यह मामला जिला परिषद चंबा की बैठक में भी उठ चुका है। इस बारे में अधिकारियों ने सर्वे की बात कही है। हालांकि, सर्दियों में रावी का जलस्तर काफी कम रहता है। अब विभागीय टीम की ओर से अप्रैल माह में दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। अगर जलस्तर सही पाया जाता है तो तलेरू की तरह उदयपुर में भी वोटिंग प्वाइंट बनेगा।
गौरतलब है कि तलेरू में बना वोटिंग प्वाइंट पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है। यहां गर्मियों के मौसम में पर्यटकों की काफी आवाजाही रहती है। जिला प्रशासन भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। इसी के तहत नई संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इसके तहत अब उदयपुर में वोटिंग प्वाइंट शुरू करने की योजना है। अगर प्रशासन और विभाग का यह प्रयास सफल रहता है तो इससे डलहौजी और खज्जियार घूमने आने वाले पर्यटकों को नया स्थान मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि इस बारे संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। कहा कि वर्तमान में रावी में जलस्तर कम है। अप्रैल माह में इसके लिए दोबारा सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें