फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की मांग

Sun, 25 Sep 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खंड सिहुंता की बैठक विश्राम गृह सिहुंता में प्रधान राजेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


बैठक में उड़ी हमले में शहीद हुए शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में भारी संख्या में उपस्थित कर्मचारियों ने इस बात पर भारी रोष प्रकट किया कि 25 अप्रैल 2016 को उपायुक्त महोदय की अध्यक्षता में संपन्न हुई सयुंक्त समन्वय समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों को विभागीय अधिकारियों द्वारा 5 महीने गुजर जाने के बाद भी कोई अमलीजामा नहीं पहनाया। जिसमें कर्मचारियों को पहचान पत्र जारी करना तथा आईपीएच और लोक निर्माण विभाग में वंचित श्रेणियों को 20:30:50 तथा 4-9-14 का लाभ तथा लोकसभा व पंचायत चुनावों का यात्रा भत्ता तथा दैनिक भत्ता प्रमुख मांगें हैं।

बैठक में सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया गया कि 25 अप्रैल को संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों को एक महीने के भीतर अमलीजामा नहीं पहनाया गया तो महासंघ विभागीय अधिकारियों के कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेगा जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सरकार से यह पुरजोर मांग की गई कि 15 मई 2003 के बाद  नियमित हुए कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए। बैठक में सरकार से यह मांग भी की गई कि पंचायतों में कार्यरत तकनीकी सहायकों के लिए भी स्थायी नीति बनाई जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें