फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-हरिद्वार रूट पर भेजी जा रहीं पुरानी बसें, यात्री परेशान

Mon, 23 Feb 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा से हरिद्वार के बीच करीब 610 किलोमीटर लंबे रूट पर 12 साल पुरानी सरकारी बसें भेजने का मामला सामने आया है। यात्रियों ने इसे सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

यात्री नीरज कुमार, अनिल कुमार, रोशन लाल, दौलत राम, दिनेश कुमार, अमन कुमार और साहिल कुमार ने कहा कि इस रूट यात्रा के दौरान पुरानी बसों में कई बार इंजन गर्म होने, ब्रेक संबंधी और अन्य दिक्कतों से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
600 किलोमीटर से अधिक लंबे पहाड़ी और मैदानी मार्ग पर चलने वाली बसों की फिटनेस और तकनीकी जांच बेहद सख्त होनी चाहिए, लेकिन यहां पुराने वाहनों को ही लंबे रूट पर भेजा जा रहा है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उन्हाेंने परिवहन निगम से मांग की है कि लंबे रूटों पर नई बसें लगाई जाएं। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह का कहना है कि बसों की मरम्मत करके ही उन्हें रूट पर भेजा जाता है। कई बसें काफी साल पुरानी हो गई हैं। नई बसों की मांग भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें