फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी जल्द तैयार करें फॉरेस्ट क्लीयरेंस मामला : उपायुक्त

Fri, 20 Sep 2024 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने अधिकारियों को को निर्देश दिए हैं कि वे होली में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के भवन निर्माण के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस का मामला जल्द तैयार करें। उपायुक्त से एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। इससे पहले उन्होंने होली क्षेत्र की ग्राम पंचायत दयाेल में आयोजित बांडा महोत्सव का समापन किया। उन्होंने कहा कि उत्सव, मेले और त्योहार किसी भी क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति के परिचायक होते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी मौलिक लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का आह्वान किया। उन्होंने महिला मंडल नृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार के रूप में 11 हजार, 08 हजार एक सौ और चार महिला मंडलों को पांच-पांच हजार की नकद राशि प्रदान की।
उपायुक्त को बांडा महोत्सव के मुख्य संरक्षक डॉ. केहर सिंह ठाकुर और पंचायत प्रधान दियोल अनिल दत्त गौत्तम ने सम्मानित किया। उपायुक्त ने इसके बाद भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र सलूण, जड़ोता, कुलेठ और त्यारी गांव का निरीक्षण किया। संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने होली में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में भी विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें