फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर नहीं रहेंगे परशियारा के किसान

Fri, 20 Sep 2024 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। विकास खंड भटियात के तहत ग्राम पंचायत परशियारा के किसानों को अब सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कृषि विभाग और प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के संयुक्त प्रयासों से किसानों के लिए बहाव सिंचाई योजना तैयार हो गई है।
विज्ञापन

इस सिंचाई योजना को कृषक विकास संघ को सौंप दिया गया है। इस परियोजना से क्षेत्र की 6.75 हेक्टर भूमि को सिंचाई व्यवस्था मिलेगी। यही नहीं, यह सुविधा पूरा साल मिलती रहेगी। ऐसे में किसानों को सिंचाई की चिंता नहीं सताएगी।
जानकारी के अनुसार इस परियोजना के निर्माण में करीब 18 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। जाइका प्रोजेक्ट के तहत इस परियोजना की फंडिंग हुई है। इस परियोजना से क्षेत्र के करीब 250 किसानों को सिंचाई योजना की सुविधा मिलेगी। साथ ही साल भर सिंचाई सुविधा रहने से किसान अलग-अलग फसलों को उगा सकेंगे। इससे किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। गौरतलब है कि क्षेत्र में सिंचाई सुविधा न होने के चलते किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। किसान बारिश पर ही निर्भर हो गए थे, मगर इस योजना के पूरा होने से किसानों में नई उम्मीद जगी है। किसानों को अब सिंचाई के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन






कृषि विकास अधिकारी बाबर मलिक ने बताया कि इस परियोजना से साल भर किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी और क्षेत्र के करीब 250 किसान लाभान्वित होंगे। कहा कि योजना के तहत जाइका की ओर से फंडिंग की गई है। करीब 18 लाख रुपये की राशि से इस परियोजना का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें