फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मौसम खुलते ही बढ़ी मणिमहेश जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या

Sat, 01 Aug 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब और उत्तर प्रदेश से रोजाना पहुंच रहे श्रद्धालु, यात्रा अगले महीने होगी शुरू
विज्ञापन

कई श्रद्धालु पंजाब से साइकिल में यात्रा करने का प्रण लेकर पहुंचे भरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। मौसम साफ होते ही मणिमहेश जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी वृद्धि होने लगी है। उत्तर प्रदेश और पंजाब से रोजाना श्रद्धालु मणिमहेश जा रहे हैं।
कुछ श्रद्धालु पंजाब से साइकिल पर सवार होकर भरमौर पहुंचे। इन्हें साइकिल के जरिये यात्रा पूरी करने का प्रण लिया है। शनिवार को काफी संख्या में श्रद्धालु भरमौर से मणिमहेश के लिए रवाना हुए। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर यात्रा शुरू नहीं हुई है लेकिन विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु मई से मणिमहेश जाना शुरू हो चुके हैं। जैसे-जैसे यात्रा नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे उनकी संख्या में भी वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में रंजीत शर्मा, संजय कुमार, पवन कुमार, चमन सिंह, योगराज, केवल कुमार और देसराज ने बताया कि रोजाना 40 से 50 श्रद्धालु मणिमहेश जा रहे हैं। मौसम खराब रहने की वजह से पिछले दिनों प्रशासन ने मणिमहेश जाने पर रोक लगा दी थी लेकिन अब मौसम साफ हो चुका है तो श्रद्धालु फिर से मणिमहेश जाना शुरू हो गए हैं। इस बार मणिमहेश यात्रा पर श्रद्धालुओं के रिकॉर्ड टूटने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें