फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: किसानों की समस्या लेकर कार्यालय पहुंचे विधायक, लटका मिला ताला

Sat, 01 Aug 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विकास अधिकारी कार्यालय तीसा में किसानों को नहीं मिल रहा मटर का बीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। कृषि विकास अधिकारी कार्यालय तीसा में मटर के बीज की उपलब्धता को लेकर किसानों में नाराजगी है।
किसानों का आरोप है कि कई दिनों से विभाग के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें मटर का बीज नहीं मिल रहा है। साथ ही कई बार कार्यालय बंद मिलने से भी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय विधायक उॉ. हंस राज ने किसानों की शिकायतों के बाद कृषि विकास अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया जहां कार्यालय के कमरों पर ताले पाए गए। विधायक ने सरकार और संबंधित विभाग को चेतावनी दी है कि यदि सात दिन के भीतर किसानों को गुणवत्तापूर्ण मटर का बीज उपलब्ध नहीं करवाया गया तो विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। किसान परस राम, मोती राम, ध्यान सिंह और राहुल कुमार ने विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। किसानों ने बताया कि खेती का समय निकलता जा रहा है लेकिन बीज उपलब्ध न होने से बुवाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने कार्यालय तो खोला है मगर सामान ही नहीं मिलता। गत दिनों वे खाद लेने के लिए आए थे लेकिन उन्हें बिना खाद लौटना पड़ा। उन्होंने सरकार और कृषि विभाग से शीघ्र पर्याप्त मात्रा में मटर का बीज उपलब्ध करवाने और कार्यालयों में नियमित व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें