फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कूड़ा न देने पर अब रोजाना देना होगा 500 रुपये जुर्माना

Wed, 25 Mar 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
कूड़ा और कूड़ा शुल्क देने के लिए दुकानदारों को जागरूक करती नगर परिषद की टीम: संवाद
विज्ञापन
नियमों का उल्लंघन करने वालों को पहले नोटिस जारी करेगी नगर परिषद
विज्ञापन

नहीं सुधरे तो होगा जुर्माना, घर-घर जाकर रसीदों की जांच कर रहीं टीमें
नियमों का सख्ती से पालन करवाने के लिए वार्ड स्तर पर शुरू किया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर में स्वच्छता को लेकर नगर परिषद ने अब सख्ती बढ़ा दी है। कूड़ा प्रबंधन को व्यवस्थित करने के लिए नगर परिषद की टीमें घरों, दुकानों और कांप्लेक्स में पहुंचकर कूड़ा शुल्क की रसीदों की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

साथ ही हर वार्ड में व्यापक सर्वे अभियान चलाया जा रहा है ताकि कोई भी उपभोक्ता नियमों से बच न सके।
नगर परिषद ने दो टूक कहा है कि जो भी व्यक्ति कूड़ा नहीं देगा या कूड़ा शुल्क जमा नहीं करवाएगा, उसे हर दिन 500 रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। नगर परिषद के मुताबिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को पहले नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद भी यदि लापरवाही जारी रही तो बिना किसी ढिलाई के कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद ने कूड़ा शुल्क को लेकर स्पष्ट व्यवस्था लागू की है। घरों, दुकानों और कांप्लेक्स के लिए अलग-अलग शुल्क, छोटी दुकानों से लेकर बड़े प्रतिष्ठानों तक 100 से 2000 तक दरें तय की हैं। इस अभियान का मकसद शहर को साफ-सुथरा रखना और स्वच्छता नियमों का सख्ती से पालन करवाना है। नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अब स्वच्छता में लापरवाही महंगी पड़ेगी। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें