चंबा। निजी स्कूलों की तर्ज पर अब सरकारी स्कूल भी अपनी अपनी यूनिफार्म के रंग चयनित कर सकेंगे। इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा की ओर से समस्त स्कूल मुखियाओं को निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देशों के तहत पांच प्रकार के रंग पेंट और शर्ट के तय किए गए हैं। स्कूल प्रबंधन समितियाें के साथ स्कूल मुखिया चर्चा करेंगे और इसके बाद अंतिम मुहर किसी एक विकल्प पर लगाएंगे। सरकार की ओर से इस तरह की पहल करने का मकसद निजी स्कूलों के तर्ज पर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को यूनिफार्म उपलब्ध करवाना है, जिससे विद्यार्थियों को भी अलग-अलग रंग की वर्दी पहनने को मिलें।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ कई अन्य व्यवस्थाएं की जा रही है। इसमें अब यूनिफार्म के विकल्प भी नए शामिल किए गए हैं। इससे विद्यार्थियों को जहां टाई मिलेगी वहीं, उसी तर्ज पर यूनिफार्म की शर्ट और पेंट चयनित की जाएगी। विभाग की ओर से इस बारे स्कूल मुखियाओं को जल्द विकल्प तय करने के निर्देश दिए हैं।
उधर, कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ज्ञान चंद का कहना है कि इस बारे निदेशालय से निर्देश मिले है। कहा कि सभी स्कूल मुखियाओं को इस बारे में निर्देश जारी किए हैं।