फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चौगान नंबर-3 में अब पार्क नहीं हो सकेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के बीचोबीच स्थित चौगान नंबर-3 में अस्थायी पार्किंग को नगर परिषद चंबा ने न्यायालय के आदेशों का हवाला देते हुए बंद करवा दिया है। साथ ही अस्थायी पार्किंग में वाहनों को पार्क करने वाले वाहन मालिकों को मंगलवार तक अपने वाहनों को हटाने के फरमान जारी कर दिए हैं। अस्थायी पार्किंग बंद हो जाने से चालकों की मुसीबतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

शहर में पार्किंग का अभाव वाहन चालकों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। वहीं कसाकड़ा में बनने वाली पार्किंग का निर्माण कार्य भी धीमी गति से चलने से शहर आने वाले लोगों को अपने वाहनों को पार्क करने की चिंता सताती रहती है। वहीं सड़क किनारे वाहन खड़े होने पर पुलिस चालान काट देती है। ऐसे में अब नगर परिषद ने सोमवार को चौगान नंबर-3 में अस्थायी पार्किंग बंद करवा दी है। नप के कर्मचारियों ने पार्किंग स्थल के एंट्री प्वाइंट पर लोहे का बैरियर लगा दिया है।
न्यायिक आदेशानुसार चंबा के किसी भी चौगान का कार्मिशयल इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक चौगान नंबर-3 में 20-25 वाहन दिन-रात खड़े रहने और चौगान के चारों ओर गंदगी पसरी रहने की शिकायतें नप के पास पहुंचीं। नगर परिषद के जनरल हाउस में इन शिकायतों पर लंबी चर्चा के बाद चौगान में बनी अस्थायी पार्किंग को बंद करने का निर्णय किया गया। इस निर्णय को सोमवार को अमलीजामा पहनाया गया।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेशानुसार चंबा के सभी चौगानों का कामर्शियल इस्तेमाल नहीं हो सकता है। मरीजों और लोगों की सुविधा के लिए नप ने चौगान नंबर-3 में अस्थायी पार्किंग बहाल की लेकिन चालक नियमों को दरकिनार कर दिन-रात यहीं वाहन पार्क कर रहे हैं। लिहाजा, जनरल हाउस में लिए गए निर्णय के तहत ही यह कार्रवाई की गई है। -नीलम नैयर, नप अध्यक्ष चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें