फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अब बनीखेत पुल के समीप हाईवे पर आसान होगा सफर

Mon, 09 Mar 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रका​शित खबर।संवा
विज्ञापन
अमर उजाला में खबर छपने के बाद हरकत में आया हाईवे प्रबंधन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत पुल के पास भरमौर-पठानकोट हाईवे पर अब वाहन चालक आसानी से सफर तय कर सकेंगे। हाईवे प्रबंधन ने क्षतिग्रस्त हिस्से पर डंगा लगाने का कार्य शुरू कर दिया है।
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बनीखेत पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर बरसात के दौरान भारी बारिश की जद में आने से हाईवे का एक पूरा हिस्सा जमींदोज हो चुका है। हाईवे का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों को गुजरते समय कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के मुताबिक एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से दूसरे एक हिस्से से ही वाहनों की आवाजाही हो रही है। इस संकरे हिस्से से एक ही वाहन गुजर सकता है। यही मार्ग डलहौजी, खज्जियार और चंबा जाने वाले वाहनों के लिए मुख्य है। लिहाजा, यहां से होकर गुजरने वाले वाहन चालक रिस्क लेकर ही आवाजाही करने को मजबूर है। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद हाईवे प्रबंधन ने क्षतिग्रस्त हाईवे के हिस्से पर डंगे लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। हाईवे प्रबंधन के सहायक अभियंता प्रमोद शाह ने बताया गिरे डंगे के स्थान पर नया डंगा लगाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें