फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अब शहर में यातायात व्यवस्था संभालेंगे ट्रैफिक वॉलंटियर

Mon, 02 Feb 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा शहर में स्वयंसेवियों को नियमों बारे जानकारी देते यातायात पुलिस कर्मचारी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। शहर में बढ़ते वाहनों और यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए पुलिस ने चंबा कॉलेज के 11 एनएसएस स्वयंसेवियों को ट्रैफिक वॉलंटियर के रूप में नियुक्त किया है। विशेष प्रशिक्षण प्राप्त स्वयंसेवक शहर के मुख्य चौक और अन्य जगहों पर पुलिस के साथ मिलकर यातायात व्यवस्था संभालेंगे।
विज्ञापन

यातायात पुलिस द्वारा शुरू किए गए अभियान के तहत स्वयंसेवियों को विशेष प्रशिक्षण देने के बाद इस कार्य में उतारा गया है। ये सभी स्वयंसेवी यातायात पुलिस के मार्गदर्शन में अपनी सेवाएं देंगे।
सभी युवा न केवल यातायात को सुचारु बनाने में मदद करेंगे बल्कि आम जनता को नियमों के प्रति जागरूक भी करेंगे। अपनी पढ़ाई प्रभावित किए बिना समय निकालकर ये सभी यातायात पुलिस का सहयोग करेंगे। इस पहल से स्वयंसेवी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

स्वयंसेवियों ने कहा कि उन्हें खाकी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना काफी गर्व की बात है। स्वयंसेवियों को पुलिस विभाग ने विशेष पहचान पत्र और यूनिफार्म भी प्रदान की है। उधर, एएसपी चंबा दिनेश शर्मा ने बताया कि स्वयंसेवियों ने टैफिक व्यवस्था को संभालने में योगदान देने की बात कही है। इसके तहत शहर में 11 युवा ट्रैफिक वॉलंटियर के रूप में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें