फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अब विज्ञान की पढ़ाई के लिए नहीं लगेगी चंबा की दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अब विज्ञान की पढ़ाई के लिए नहीं लगेगी चंबा की दौड़
विज्ञापन

सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंगला में इसी सत्र से शुरू होगा साइंस संकाय
संवाद न्यूज एजेंसी
मंगला (चंबा)। मंगला क्षेत्र के तहत करीब नौ पंचायतों के विद्यार्थियों को मेडिकल संकाय में पढ़ाई करने के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। शैक्षणिक सत्र 2025-26 से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगला में मेडिकल संकाय में पढ़ाई शुरू होने जा रही है। इससे विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी। उन्हें मेडिकल विषय में पढ़ाई करने के लिए करीब दस से बारह किलोमीटर दूर चंबा नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक स्कूल में मेडिकल संकाय की पढ़ाई शुरू होने से ग्राम पंचायत कुपाहड़ा, बख्तपुर, रठियार, बसोधन, कोलका, जटकरी, टपूण द्रम्मण और औड़ा के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। जानकारी के अनुसार एक अप्रैल से स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सभी संकायों के अलावा विद्यार्थी मेडिकल संकाय में भी प्रवेश ले सकेंगे। गौरतलब है कि विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के लिए पूरी तरह से सुसज्जित टिंकरिंग प्रयोगशाला है जो कि जिले के केवल चुनिंदा विद्यालयों में ही उपलब्ध है। प्रधानाचार्य नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि पहले नॉन मेडिकल संकाय में पढ़ाई शुरू हुई थी। इस सत्र से मेडिकल संकाय भी विद्यार्थी पढ़ सकेंगे। स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष संजय रैणा ने बताया कि इससे पहले विद्यार्थियों को मेडिकल संकाय में पढ़ाई करने के जिला मुख्यालय का रुख करना पड़ रहा था। अब ऐसा नहीं होगा, मंगला स्कूल में ही मेडिकल संकाय की पढ़ाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें