फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लोगों को अंधेरे में नहीं खानी पड़ेंगी ठोकरें

विज्ञापन
चंबा में नगर निगम की बैठक में मौजूद पार्शद व अन्य। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। शहर में लोगों को अब अंधेरे में ठोकरें नहीं खानी पड़ेंगी। खराब होने वाली स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए नगर परिषद अपने स्तर पर उपकरणों की खरीद करेगी। मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैयर ने की। बैठक में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान चर्चा की गई कि इससे पहले ईएसएल (इलेक्ट्रिकल सप्लाई लिमिटेड) कंपनी की ओर से नगर परिषद चंबा को खराब स्ट्रीट लाइटों के लिए जरूरी उपकरणों की व्यवस्था की जाती थी लेकिन इन उपकरणों की आपूर्ति समय पर नहीं हो रही है। ऐसे में शहर के विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाइटें खराब हो चुकी हैं और स्थानीय लोग अंधेरे में ठोकरें खाने के लिए मजबूर हैं।
बैठक में मौजूद समस्त पार्षदों ने निर्णय लिया कि अब स्ट्रीट लाइटों के लिए जरूरी सामान की खरीद स्थानीय बाजार से ही की जाएगी। बैठक में हाउस टैक्स को लेकर होने वाली वार्ड सभाओं को लेकर भी चर्चा की गई। नगर परिषद अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि सभी वार्ड पार्षद अपने-अपने वार्ड में सभाएं करें और हाउस टैक्स से संबंधित लोगों की आशंकाओं को दूर करने का प्रयास करें। इस अवसर पर चौगान वार्ड पार्षद खालिद मिर्जा, सीमा कुमारी, अंजू देवी, मेघना कुमारी, उर्मिला बड़ियाल, पुष्पा बड़ियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें