फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अब 50 फीसदी सब्सिडी पर मर्जी से स्प्रे पंप खरीद सकेंगे किसान

Wed, 27 Sep 2023 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। प्रदेश भर के किसान अब अपनी जरूरत के मुताबिक स्प्रे पंप खरीद सकेंगे। इसके लिए सरकार उन्हें 50 फीसदी सब्सिडी देगी। राज्य कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत यह सुविधा जुड़ गई है।
विज्ञापन

इससे बड़े स्तर पर खेतीबाड़ी करने वाले किसानों को काफी राहत मिलेगी। पहले उन्हें छोटे पंप के जरिये ही खेतीबाड़ी के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। सरकार ने स्प्रे पंप के लिए डीलर पंजीकृत किए हैं। यहां किसानों के लिए आसानी से स्प्रे पंप सहित अन्य कृषि उपलब्ध होंगे।
किसानों को स्प्रे पंप खरीदने के बाद तमाम औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। इसके बाद कृषि विभाग इन औपचारिकताओं की जांच करेगा। सभी औपचारिकताएं दुरुस्त पाए जाने पर 15 दिन के भीतर अनुदान की राशि किसानों के खाते में आएगी।
विज्ञापन

पहले किसानों को छोटे स्प्रे पंप की उपलब्ध होते थे। इससे बड़े स्तर पर खेती करने वाले किसानों को काफी परेशानी होती थी। वहीं, प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को भी स्प्रे पंप की आवश्यकता रहती है, इस सुविधा से उन्हें भी काफी राहत मिलेगी।
उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने बताया कि अब किसानों को उनकी जरूरत के मुताबिक स्प्रे पंप मिलेंगे। इससे किसानों को काफी सुविधा होगी। कहा कि इन पर अनुदान पचास प्रतिशत दिया जाएगा।

ये कागजात देने होंगे
अनुदान के लिए आवेदन करते समय किसानों को स्प्रे पंप खरीद का बिल, आधार नंबर, बैंक कॉपी, दो फोटो उपलब्ध करवाने होंगे। ये कागजात विभाग की ओर से पंजीकृत डीलर को देने होंगे। इसके बाद कृषि विभाग इन आवेदनों की पड़ताल करेगा। इसके बाद सब्सिडी किसानों के खातों में डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें