फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब काले बिल्ले लगाकर मरीजों को चेक करेंगे डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। डॉक्टरों ने हड़ताल को फिलहाल चार दिन के लिए स्थगित कर दिया है। अब वे पेनडाउन हड़ताल की बजाय काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी करेंगे। डॉक्टरों की हड़ताल स्थगित होने से शनिवार को मरीजों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ा। ओपीडी में मरीजों का समय पर चेकअप किया गया। हालांकि, पिछले पांच दिन से सरकारी अस्पतालों में मरीज इलाज को लेकर परेशान हो रहे थे। डॉक्टर पंजाब में एनपीए की कटौती के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर रहे थे।
विज्ञापन

पंजाब के डॉक्टरों के समर्थन में हिमाचल के डॉक्टर भी हड़ताल कर रहे थे। इसकी वजह से चंबा मेडिकल कॉलेज सहित जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों में भी सुबह दो घंटे डॉक्टर पेनडाउन हड़ताल कर रहे थे। फिलहाल, सरकार ने डॉक्टरों की हड़ताल को चार दिन के लिए स्थगित कर दिया है। चार दिन में अगर सरकार डॉक्टरों के हित में फैसला लेती है तो हड़ताल नहीं होगी। अगर फैसला डॉक्टरों के हित में नहीं हुआ तो चार दिन के बाद डॉक्टर दोबारा हड़ताल पर जा सकते हैं। मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन चंबा के अध्यक्ष डॉक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से राज्य मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन को आश्वासन दिया गया है कि सरकार डॉक्टरों को किसी प्रकार से घाटा नहीं होने देगी।
पंजाब में एनपीए में कटौती को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह से जांच-पड़ताल करेगी। अगर इस कटौती की वजह से डॉक्टरों को किसी प्रकार का नुकसान होगा तो सरकार इसे हिमाचल में लागू नहीं करेगी। सरकार के आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने शनिवार को अपनी हड़ताल खत्म की। कहा कि सरकार ने चार दिन का समय मांगा है। चार दिन के बाद राज्य एसोसिएशन के जो आदेश होंगे, उसके अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। तब तक डॉक्टर काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें