फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह स्कूल प्रभारियों को जारी होंगे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। भटियात जोन के तहत छह स्कूल प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी होंगे। विभाग बैठक से नदारद रहने वाले स्कूल प्रभारियों के खिलाफ यह कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

दरअसल, सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डलहौजी में भटियात जोन की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिताओं को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में छह स्कूलों के प्रभारियों ने उपस्थिति दर्ज नहीं करवाई जबकि अन्य स्कूलों के प्रभारी और अन्य स्टाफ मौजूद रहा। इस पर अनुपस्थित रहने वाले स्कूल प्रभारियों को सात दिनों के भीतर अपना जवाब देना होगा। अगर जवाब संतुष्टि भरा न पाया गया तो विभाग की ओर से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि जिले में दो साल बाद स्कूल स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है।
दो साल तक कोरोना महामारी के चलते यह आयोजन नहीं हो सका। विभाग ने अब खेलकूद प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए जोन स्तर पर बैठकें रखी हैं लेकिन कुछ स्कूल प्रभारी इन बैठकों से दूरी बना रहे हैं। उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि छह स्कूल प्रभारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। कहा कि बैठक में सभी की उपस्थिति अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें