फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने पर तीन प्रोजेक्टों को नोटिस

Mon, 19 Feb 2024 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा।
विज्ञापन

जिले में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले बिजली प्रोजेक्टों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
ऐसे तीन पावर हाइड्रो प्रोजेक्ट को भी बोर्ड ने नोटिस जारी किए हैं। प्रोजेक्ट के निर्माण के दौरान निकलने वाली मिट्टी डंपिंग साइट में फेंकने के बजाय खुले में फेंकी जा रही थी। कई प्रोजेक्ट मिट्टी को नदी-नालों में ठिकाने लगा रहे थे। इससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा था।
इसकी भनक लगते ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने जिले में प्रगतिशील सभी पावर प्रोजेक्टों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन पावर प्रोजेक्ट ऐसे पाए गए, जो नियमानुसार मिट्टी को डंपिंग साइट में नहीं फेंक रहे थे। इसके लिए पावर प्रोजेक्ट को बोर्ड ने नोटिस जारी किया है। 15 दिन के भीतर प्रोजेक्ट संचालकों को नोटिस का जवाब देने को कहा है। इसमें उन्हें इस बात के प्रमाण देने होंगे कि जिस कार्य के लिए उन्हें नोटिस दिया गया है उसमें उन्होंने सुधार कर लिया है। जवाब आने के बाद बोर्ड की टीम दोबारा प्रोजेक्टों का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन


भरमौर और चुराह में मौजूदा समय में पावर प्रोजेक्टों के निर्माण कार्य चल रहे हैं। इन प्रोजेक्टों में नियमों के अनुसार कार्य करने को लेकर जहां बोर्ड ने पहले ही हिदायत दे रखी है तो कुछ समय पहले स्थानीय लोगों ने प्राेजेक्ट निर्माण कार्य से निकलने वाली मिट्टी को अव्यवस्थित तरीके से ठिकाने लगाने के फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल किए थे। इसके बाद बोर्ड ने सभी प्रोजेक्टों पर शिकंजा कसने के लिए औचक निरीक्षण किए। तीन पावर प्रोजेक्टों को पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हुए भी पाया। इसके लिए उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि तीन पावर प्रोजेक्टों को नोटिस दिए गए हैं। इन प्रोजेक्टों में निर्माण कार्यों से निकलने वाली मिट्टी डंपिंग साइट में नहीं फेंकी जा रही थी। नोटिस का जवाब मिलने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम दोबारा प्रोजेक्टों का मुआयना करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें