फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर कास खंड सलूणी में सात ठेकेदारों को लोनिवि ने भेजे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेश राणा
विज्ञापन

सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी में विकास कार्यों में देरी करने को लेकर लोनिवि ने सात ठेकेदारों को नोटिस जारी किए हैं। विभाग के मुताबिक ठेकेदारों ने तय सीमा अवधि में निर्माण कार्य को पूरा नहीं किया हैं। इसकी वजह से विकास खंड सलूूूणी में विकासात्मक कार्यों को गति नहीं मिल पा रही है।
इसके तहत सलूणी में आधा दर्जन सड़कें जिनका निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत किया जा रहा था। मगर इन सड़कों को बनाने वाले ठेकेदार कछुआ गति से निर्माण कार्य कर रहे हैं। इस कारण सड़कों का फायदा ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही राजनेता भी कार्यों का उद्घाटन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

सड़कों के अलावा सिंगाधार के कुंडी गांव में हेलीपैड का निर्माण कर रहे ठेकेदार को भी विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में 15 दिन के भीतर ठेकेदारों को काम कार्य पूरे करने के निर्देश जारी किए गए हैं। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनका टेंडर रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही सिक्योरिटी भी जब्त करने के साथ ठेकेदारों को विभाग की ओर से ब्लैक लिस्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीसी शर्मा ने बताया कि विकास खंड सलूणी में सात ठेकेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। इन ठेकेदारों को 15 दिनों में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। हर दिन इन ठेकेदारों के निर्माण कार्य की प्रगति को जांचा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें