फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चार माह कूड़ा शुल्क न देने पर 10 मकान मालिकों को नोटिस

Mon, 10 Feb 2025 08:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा की सफाई कर्मचारी रोजाना सभी वार्डों में डोर-टू-डोर गीला और सूखा कचरा उठाते हैं, लेकिन जब कूड़ा शुल्क चुकाने की बारी आती है, तो कई मकान मालिक आनाकानी करते हैं। इसको लेकर नगर परिषद (नप) चंबा ने सख्त रुख अपनाते हुए चार माह से शुल्क न देने वाले 10 मकान मालिकों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद ने लापरवाह मकान मालिकों को जल्द कूड़ा शुल्क चुकाने के लिए कहा है। इसके साथ ही साफ किया है कि सात दिन में कूड़ा शुल्क न चुकाने पर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। नगर परिषद ने कहा कि शुल्क अदायगी की रसीद दिखाने पर ही जन्म-मृत्यु, बीपीएल सहित अन्य प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। इसके बावजूद कुछ मकान मालिक शुल्क देने में रुचि नहीं दिखा रहे। शुल्क लेने जा रहे नगर परिषद के कर्मचारियों बहसबाजी कर रहे हैं। सपड़ी, सुराड़ा, कसाकड़ा, चौगान, हरदासपुरा, सुल्तानपुर, हटनाला, जनसाली, चौंतड़ा, धड़ोग और जुलाहकड़ी वार्डों से रोजाना सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाते हैं।
इसके लिए नगर परिषद मकान मालिकों से प्रति माह 50 से 100 रुपये, दुकानों और ढाबों से 80 से 2500 रुपये तक शुल्क वसूलती है। नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर ने कहा कि कई मकान मालिक कूड़ा शुल्क जमा नहीं करवा रहे हैं। ऐसे में अब जिनके पास शुल्क की रसीद नहीं है, उनकी जांच की जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें