फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर माह की एक तारीख को हो पेंशन का भुगतान : भूपेंद्र

Mon, 10 Feb 2025 08:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
बैठक में मौजूद एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच के पदा​धिकारी। -संवाद
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच चंबा की मासिक बैठक जिला मुख्यालय स्थित पुराना बस अड्डा परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान ठाकुर दीवान चंद ने की। इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पेंशनरों ने हर माह की एक तारीख को पेंशन का भुगतान करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने दायित्व पूरे कर चुके हैं। अब उन्हें ईश्वर की आराधना पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष शक्ति प्रसाद ने बैठक में प्रस्ताव रखा कि सभी कर्मचारी मिलकर एक सहायता कोष स्थापित करें, जिससे सेवानिवृत्त कर्मियों की बीमारी या आकस्मिक निधन की स्थिति में आर्थिक सहयोग दिया जा सके।
मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र जसरोटिया ने कहा कि सरकार पेंशनरों को हर माह की पहली तारीख को पेंशन जारी करे, सेवानिवृत्त कर्मियों को परेशानी न हो। महंगाई भत्ते और मेडिकल बिलों का जल्द भुगतान करने की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि एनपीएस से ओपीएस में आए कर्मचारियों को अभी तक पेंशन नहीं दी गई है, जिससे वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। वहीं, 2016 से वेतन वृद्धि का संशोधित एरियर का लंबित बकाया और पेंशन में 5, 10 और 15 प्रतिशत की वृद्धि को लागू करने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में कस्तूरी लाल, करमचंद, कर्म सिंह, देशराज, अश्विनी कुमार, विक्रम कुमार, जयप्रकाश, प्रकाश चंद, प्रीतम सिंह, नारायणी देवी, शराफत, बिशन दास, केसरु, कर्म चंद और गंगू राम सहित कई अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे। मंच ने जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा करने की अपील सरकार से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें