चंबा। जिले में रविवार को किसी भी स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। वैक्सीनेशन के रविवार के शेडयूल को रद्द कर दिया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जालम भारद्वाज ने बताया कि रविवार को जिले में कहीं पर भी कोरोना वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। इसके लिए सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
खंड चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने परिक्षेत्र में होने वाले वैक्सीनेशन शिविरों को रद्द करने की व्यवस्था करेंगे। सोमवार को वैक्सीनेशन के लिए चयनित केंद्रों की सूची स्वास्थ्य विभाग रविवार को जारी करेगा। फिलहाल, रविवार को कोरोना वैक्सीन लगवाने का शेडयूल बनाकर तैयार बैठे लोगों को फिलहाल अपने घरों में ही रहना पड़ेगा।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने बताया कि प्रशासनिक कारणों के चलते रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। जबकि, वैक्सीन का आगामी शेडयूल जल्द सार्वजनिक किया जाएगा।