फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरना से महिला की मौत, 71 नए मामले

विज्ञापन
one corona patient died and 71 people became positive
विज्ञापन
चंबा। जिले की डियूर निवासी 50 वर्षीय महिला कोरोना से जंग हार गई। महिला की मौत के साथ ही संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा अब 125 पहुंच गया। शुक्रवार को 71 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना से डियूर क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली 50 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। महिला 22 मई को रैट के तहत संक्रमित पाई गई थी, जिसे 28 मई को साढ़े पांच बजे डीसीएच चंबा में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन

महिला ने वीरवार देर रात साढ़े दस बजे दम तोड़ा। महिला कोरोना सहित अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थी। शुक्रवार को रैट में जांच के लिए भेजे गए 1265 सैंपलों में से 1231 सैंपल निगेटिव और 34 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा वीरवार को आरटीपीसीआर लैब में जांच के लिए भेजे गए 682 सैंपलों में से 622 की रिपोर्ट निगेटिव, 23 रिजेक्ट और 37 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। कोरोना संक्रमित गुलेई, ओहरा, डियूर, होली, भंजराडू, हड़सर, चुराह, जुंगरा, सिद्वोट, थाली, एनएचपीसी बैराबांध से दो, बौंदेड़ी हड़सर, दियोल, गरोला, माटी, टिकरीगढ़, बाड़का, बकाणी, साहो, रठियार, रजेरा, जांघी, सीआईएसएफ जवान खैरी, बाथरी, गोली, बनीखेत, कांदा, मंगला, साहो, कीड़ी, समोट, पातका, मेल, कलेरनू, मेल, बकाणी, केल और संघरे से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 116 लोग स्वस्थ हुए जबकि, 71 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
वहीं, एक महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। जिले में 10144 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 9125 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। वहीं, वर्तमान में 888 मरीज होम आइसोलेट और कोविड केयर सेंटरों में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें