फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वर्दी बची न किताबें...लपटों की भेंट चढ़े अरमान

Sun, 24 Nov 2024 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
मौके का निरीक्षण करती विभागीय टीम। संवाद
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। उपमंडल सलूणी के तहत आती सुरंगाणी एनएचपीसी कॉलोनी में हुए भीषण अग्निकांड से कर्मचारियों का सारा सामान जल गया है। वहीं, दूसरी तरफ जमा दो के छात्र करण सिंह और जमा एक के छात्र साहिल कुमार की मेहनत भी राख के ढेर में तबदील हो गई। स्कूल बैग और किताबें और नोट्स ही नहीं, उनकी स्कूल की वर्दी भी राख बन गई। सोमवार को करण की बायोलॉजी की परीक्षा थी।
विज्ञापन


साहिल कुमार की वार्षिक परीक्षाएं 6 दिसंबर से शुरू हो रही है। दोनों विज्ञान संकाय के विद्यार्थी हैं। दोनों विद्यार्थी इस बात के लिए परेशान हैं कि पूरे साल की गई पढ़ाई में मेहनत अब राख के ढेर में तबदील हो गई है। परीक्षाओं को लेकर दोनों विद्यार्थी खासे चिंतित है। वहीं, दूसरी तरफ डीएवी स्कूल प्रबंधन की ओर से दोनों विद्यार्थियों के लिए जहां किताबों की व्यवस्था कर दी है तो वहीं, दूसरी तरफ वर्दी से लेकर परीक्षा के लिए नोट्स भी देने की बात कही है। दोनों प्रभावितों को स्कूल प्रबंधन की ओर से सहायता राशि भी दी गई है। साहिल कुमार के पिता किशोर कुमार का कहना है कि उनके बेटे की परीक्षाएं 6 दिसंबर से शुरू हो रही हैं। जबकि करण सिंह के पिता विजय कुमार ने बताया कि सोमवार को उनके बेटे की परीक्षा है। मगर आग में पठन पाठन की सारी सामग्री जल गई। स्कूल प्रबंधन सहायता कर रहा है।

डीएवी स्कूल से नरेश कुमार शर्मा का कहना है कि बच्चों की सहायता के लिए स्कूल प्रबंधन तैयार है। किताबें और वर्दी दोनों को दे गई है। स्कूल प्रबंधन हरसंभव सहायता कर रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
एनएचपीसी के महाप्रबंधक सिविल सीआर शर्मा का कहना है कि अग्निकांड प्रभावितों के साथ प्रबंधन है। प्रभावितों के रहने और खाने की व्यवस्था फील्ड हॉस्टल में कर दी गई है। जब तक उनके रहने की व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक प्रभावित फील्ड हाॅस्टल में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें