फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्काटाला मोहल्ला में भूस्खलन का नहीं निकला हल

Thu, 18 Feb 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पक्काटाला में हो रहे भूस्खलन का उचित हल न निकलने पर शहरवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य सहकारी सभा के अध्यक्ष हर्ष महाजन से मिला।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान अनूप महाजन ने बताया कि हर्ष महाजन ने चंबा में सहस्त्राब्दी समारोह का आयोजन करवाया था। जिसके कारण चंबा में देश व विदेश के पर्यटकों का आगमन बढ़ा। लेकिन अब चंबा के वजूद पर भारी खतरा पैदा हो गया है। चंबा के पक्काटाला मोहल्ला में हो रहे भूस्खलन के कारण वहां पर रहने वाले सैकड़ों परिवार खौफ के साये में अपना जीवन यापन कर रहे हैं। इस मोहल्ला के चारों तरफ भूस्खलन हो रहा है।
विज्ञापन


 भूस्खलन की चपेट में आने से अभी तक करीब दो लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पक्काटाला में भूस्खलन रोकने के लिए लोनिवि ने करीब 93 लाख 6 हजार 700 रुपये का प्राक्कलन बनाकर सरकार को भेजा है लेकिन अभी तक इसका कोई भी जवाब नहीं आया है। उन्होंने राज्य सहकारी सभा के अध्यक्ष हर्ष महाजन से समस्त चंबा वासियों की तरफ से आग्रह किया है कि पक्काटाला में भूस्खलन को रोकने की उचित व्यवस्था करवाई जाए। इस मौके पर विभिन्न संगठनों के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें