फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में पंजीकृत गाड़ियों से नहीं वसूला जाएगा मणिमहेश पार्किंग शुल्क

Sat, 20 Aug 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने कहा है कि पार्किंग शुल्क में चंबा की गाड़ियों को प्रशासन राहत देगा। एचपी-46, एचपी-48 और एचपी-73 नंबर से पंजीकृत गाड़ियों को भरमौर जाने के लिए किसी भी तरह का पार्किंग शुल्क देने की जरूरत नहीं है।  
विज्ञापन


चंबा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने बताया कि चंबा-भरमौर मार्ग पर कलसुई में पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। स्थानीय लोगों ने शुल्क लेने की शिकायत की थी। इसके बाद यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि मणिमहेश यात्रा में स्नान 25 अगस्त और नौ सितंबर को होंगे। जबकि, प्रशासनिक प्रबंध 12 सितंबर तक बने रहेंगे। उन्होंने बताया कि मणिमहेश यात्रियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, पेयजल, लंगर और दूरसंचार के प्रबंध किए गए हैं। मणिमहेश यात्रा को 12 सेक्टर में बांटा गया है। इसमें 36 सेक्टर अधिकारी ड्यूटी दे रहे हैं। रेस्क्यू टीम के 80 लोग मणिमहेश यात्रा में तैनात किए गए हैं। जो विपदा की स्थिति में प्रभावितों की मदद करेंगे। इसके साथ ही लंगर में परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता की जांच का जिम्मा स्वास्थ्य विभाग को सौंपा गया है। स्वास्थ्य विभाग से एनओसी मिलने के बाद ही खाना परोसा जाएगा। सुरक्षा पर पुलिस की नौ रिजर्व बटालियन और 266 गृहरक्षक तैनात रहेंगे। जम्मू-कश्मीर से आने वाले श्रद्धालुओं के रहने और सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि चंबा-भरमौर मार्ग पर क्रैश बैरियर और लाइट का इंतजाम किया जा रहा है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तौमर और एडीएम भरमौर विनय धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें