फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर में साठ प्रतिशत बागवान होने पर भी नहीं बन पाया कोल्ड स्टोर

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में साठ प्रतिशत बागवान होने के बावजूद आज तक वहां कोल्ड स्टोर नहीं बन पाया है। इसको लेकर बागवान सरकारों से लंबे समय से मांग कर रहे हैं लेकिन, अभी तक भाजपा और कांग्रेस में से किसी भी सरकार ने बागवानों की मांग को पूरा नहीं किया है। इसको लेकर भरमौर के बागवानों में रोष है। भरमौर में कोल्ड स्टोर बनने से बागवानों को काफी लाभ मिलेगा। जब मंडियों में भाव बढ़ते हैं तो सेब को कोल्ड स्टोर से उठाकर मंडियों में सही दाम पर बेचा जा सकता है लेकिन, मौजूदा समय में बागवानों को तुड़ान के बाद सेब तुरंत बेचना पड़ रहा है अन्यथा सेब के खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

कुछ वर्ष पहले भरमौर दौरे पर पहुंचे राज्यपाल से भी कोल्ड स्टोर खोलने की मांग को लेकर बागवानों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला था लेकिन, अभी तक इस दिशा में कोई कारगर कदम नहीं उठाए गए हैं। बागवान इस मांग को लेकर सरकार के नुमाइंदों से भी बात कर चुके हैं लेकिन, हर बार उन्हें आश्वासन ही मिला है। भरमौर से हर साल करोड़ों रुपये का सेब बाहर की मंडियों में भेजा जाता है। इसमें अधिकतर बागवानों को मंडियों में फसल का सही रेट नहीं मिल पाता। ऐसे में बागवान कम रेट पर फसल बेचने के लिए मजबूर हो जाते हैं।
गौरतलब है कि भरमौर में हर वर्ष करोड़ों के सेब का कारोबार होता है। सेब को मंडियों तक पहुंचाने में कई बार लंबा समय भी लग जाता है। ऐसे में बागवानों की मेहनत पर पानी फिर जाता है। किसान सेब-फल उत्पादक संगठन के प्रधान सुरेश ठाकुर ने बताया कि सरकार को भरमौर के लूणा से भरमौर के बीच उपयुक्त स्थान पर कोल्ड स्टोर का जल्द निर्माण करवाना चाहिए, जिससे बागवानों को उनकी फसल का सही समय पर सही रेट मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें