फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आठ घंटे बंद रहा एनएच, रात भर फंसे रहे चालक और यात्री

Sun, 05 Apr 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भूस्खलन के कारण सड़क पर गिरीं चट्टानें, सुबह 8:30 बजे बहाल हुआ मार्ग
विज्ञापन

गैहरा से आगे नहीं जा सके चंबा से भरमौर और होली के लिए जा रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग आठ घंटे तक यातायात के लिए अवरुद्ध रहा। शनिवार रात को गैहरा के पास भूस्खलन होने से बड़ी-बड़ी चट्टानें मार्ग पर आ गिरीं।
गनीमत यह रही कि कोई भी वाहन और राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया। इसके चलते कोई जानी नुकसान नहीं हआ। हालांकि, मार्ग पर चट्टानें गिरने से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह एनएच प्राधिकरण ने अपनी मशीनरी को मार्ग बहाल करने के लिए भेजा। 8:30 बजे मार्ग यातायात के लिए बहाल हो पाया। देर रात को चंबा से भरमौर और होली के लिए जा रहे वाहन चालक और यात्री गैहरा से आगे नहीं जा सके। रात भर उन्हें वहीं रुककर मार्ग बहाल होने का इंतजार करना पड़ा। जब मार्ग यातायात के लिए बहाल हुआ तो वाहन अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


वाहन चालकों में सुधीर शर्मा, रवि शर्मा, प्यार सिंह, अमर चंद, चतर सिंह, किशोर और विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार रात को अचानक भूस्खलन हो गया। इस कारण मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया। उस दौरान यदि कोई एंबुलेंस भरमौर या होली से किसी मरीज को लेकर चंबा जा रही होती तो मार्ग अवरुद्ध होने से मरीज की जिंदगी पर भी बन सकती थी। इसलिए एनएच को ऐसी परिस्थिति से निपटने के लिए रात को भी मार्ग बहाली की व्यवस्था रखनी चाहिए। उधर, एनएच के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि गैहरा के पास भूस्खलन से बंद पड़े मार्ग को बहाल कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें