फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर फंसा ट्राला, साढ़े दस घंटे लगा रहा जाम

विज्ञापन
रमौर-पठानकोट एनएच पर परिहार में एनएच से बाहर लटका सरिये से लदा ट्राला। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर गंडियार के समीप मंगलवार अल सुबह करीब तीन बजे सरिये से लदा ट्राला फंस गया। इसके चलते सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

ऐसे में चंबा की ओर जाने वाले वाहन चालकों को वापस चौहड़ा डैम से होकर भलेई-सुंडला होते हुए और दूसरी ओर बनीखेत से डलहौजी-लक्कडमंडी होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ा। सड़क बाधित होने के कारण मुसाफिरों को भारी परेशानी हुई। वहीं, सूचना मिलते ही एनएच प्राधिकरण की ओर से मशीनरी मौके पर भेजी गई, जिसके बाद हाइड्रा (बड़ी मशीन) की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे मार्ग यातायात के लिए बहाल किया गया।
सरिये से लदा ट्राला पठानकोट से चंबा की तरफ आ रहा था। जैसे ही ट्राला गंडियार के समीप पहुंचा तो मोड़ काटते समय चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और ट्राला हाईवे पर अनियंत्रित होकर फंस गया। ट्राले का पिछला हिस्सा डंगे से नीचे खिसक गया।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि ट्रक नाले की तरफ नहीं पलटा अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मामले की सूचना पुलिस चौकी बनीखेत को जैसे ही मिली तो टीम मौके पर पहुंची। वहीं, एनएच प्राधिकरण चंबा ने मौके पर जेसीबी मशीनरी भेजी लेकिन, जेसीबी से ट्राला न हटने पर हाइड्रा मंगवाया गया। उसके बाद ही ट्राले को दोपहर बाद मार्ग से हटाया और वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। दूसरी तरफ कुछ वाहन वाया चौहड़ा और वाया लक्कड़मंडी
होकर जिला मुख्यालय पहुंचे।
लोहे से लदे ट्राले को हटाने पहुंची जेसीबी पलटी
लोहे से लदे ट्राले को हटाने के लिए मौके पर पहुंची जेसीबी ट्राले पर ही पलट गई। गनीमत यह रही कि इस दौरान जेसीबी चालक चोटिल नहीं हुआ अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में कंपनी की ओर से हाइड्रा मशीन मंगवा कर ट्राले को सड़क से हटाया जा सका।
एनएच प्राधिकरण चंबा के सहायक अभियंता कनव बड़ोत्रा ने बताया कि इसके बारे में सूचना मिली थी। कहा कि मौके पर मशीनरी भेजी गई। दोपहर डेढ़ बजे मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया जा सका। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कहा कि ट्राले को मशीनरी के माध्यम से हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें