फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 15 नए मामले

विज्ञापन
fifteen corona positive cases in Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिले में दो वर्षीय मासूम समेत कोरोना के 15 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पॉजिटिव आए लोगों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। जबकि, आठ लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। मंगलवार को रैट के माध्यम से 141 सैंपलों की जांच की गई। इनमें 133 की निगेटिव और आठ सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव रही।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर लैब में पेंडिंग 17 सैंपलों में 14 निगेटिव और पांच लोगों के सैंपल पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा 12 अप्रैल को जांच के लिए 445 सैंपलों में से 244 सैंपल निगेटिव और दो की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। जबकि, आठ सैंपल रद्द हुए हैं। शेष 191 सैंपलों की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक किहार खंड के गांव बग्गी से 29 वर्षीय महिला, पांच वर्षीय मासूम बच्ची, 8 वर्षीय बच्चा, 23 वर्षीय युवती, चूड़ी ब्लॉक से 23 वर्षीय युवक, शहर के मोहल्ला जुलाहकड़ी से आठ वर्षीय बच्चा, चकलू गांव से 28 वर्षीय युवक, नैनीखड्ड से चार वर्षीय बच्चा, बकलोह से 14 वर्षीय बालक, 42 साल की महिला, भूनाड़ से दो वर्षीय मासूम सहित 22, 40, 43 और 45 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3346 पहुंच गया है। जबकि, 121 सक्रिय मामले हो गए हैं। इसके अलावा 3166 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 54 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि चंबा में मंगलवार को कोरोना के 15 नए मामले सामने आए हैं। कहा कि आठ लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें