फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चनेड़-भनौता सड़क पर गड्ढों का जाल, सफर हुआ जोखिम भरा

Thu, 12 Nov 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चनेड़ जीरो प्वाइंट से भनौता सड़कपर पड़े गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
बदहाल सड़क से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को हो रही परेशानी, ग्रामीणों ने उठाई मरम्मत की मांग
विज्ञापन

निकासी नालियां न होने से सड़क पर बह रहा पानी, लोक निर्माण विभाग जल्द भेजेगा कनिष्ठ अभियंता

संवाद न्यूज एजेंसी
चनेड़ (चंबा)। चनेड़ जीरो पॉइंट से भनौता तक बदहाल सड़क लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मार्ग से दोपहिया वाहन लेकर गुजरना जोखिम भरा हो गया है। सड़क की मरम्मत को लेकर लोक निर्माण विभाग ने अभी तक ठोस कदम नहीं उठाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत सुधारने की लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कई बार मांग उठाई जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस है। सड़क की दुर्दशा के चलते स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को भी आवाजाही में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में रमेश कुमार, प्रीतम चंद, अनिल कुमार, किशन चंद, दलीप कुमार, राजीव कुमार और प्रमोद कुमार ने बताया कि कई स्थानों पर निकासी नालियां नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर बहता रहता है। इससे सड़क की हालत और खराब हो रही है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से मांग की है कि सड़क की स्थिति को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य करवाया जाए।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कनव बड़ौत्रा ने बताया कि जल्द ही कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। इसके बाद सड़क की दशा सुधारने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें