बनीखेत (चंबा)। हिमाचल पेंशनर्स संघ खंड बनीखेत की बैठक रविवार को हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान एमएल अरोड़ा ने की। बैठक में समस्त सदस्यों ने भाग लिया और विभिन्न मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार का पेंशनरों के प्रति उदासीन रवैया जारी है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से एरियर नहीं दिया जा रहा है। साथ ही डीए की किस्तें भी लंबित हैं। मेडिकल बिलों का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि सरकार जल्द उनकी मांगों को पूरा करे ताकि पेंशनरों को राहत मिल सके। संवाद